BUSINESS

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल की चेतावनी, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग

यमुनानगर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यमुनानगर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने...

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल की चेतावनी, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग
2 मिनट HINDI AUDIO

खबर के मुख्य बिंदु (Quick Highlights)

  • पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यमुनानगर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
  • कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।
  • गुरुवार को बैंक कर्मचारियों ने कन्हैया साहिब चौक के नजदीक संत निश्चल सिंह स्कूल के सामने स्थित एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।
LoyalLoop Advertisement

यमुनानगर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यमुनानगर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।

गुरुवार को बैंक कर्मचारियों ने कन्हैया साहिब चौक के नजदीक संत निश्चल सिंह स्कूल के सामने स्थित एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पिछले करीब ढाई साल से सरकार के समक्ष लंबित है, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

LoyalLoop Advertisement

बैंक कर्मचारी विकास शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को भी इस मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। इसके बावजूद मांग पर फैसला नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे

आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी हो सकती है।

विकास शर्मा ने बताया कि हड़ताल की जानकारी सरकार को पहले ही दी जा चुकी है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है, ताकि बार-बार हड़ताल की स्थिति न बने। वहीं, कर्मचारियों के अनुसार उनकी आगे की रणनीति को लेकर शीर्ष नेतृत्व की सरकार के साथ बातचीत जारी है।

पाठकों की राय

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी

LoyalLoop Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *