गुरुग्राम में पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच निगम की क्लस्टर टीम-1 और टीम-2 ने 72 बकायेदारों से कुल 77.87 लाख रुपये की वसूली की है। वहीं, सनसिटी क्षेत्र में लंबे समय से बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
नगर निगम के अनुसार, क्लस्टर टीम-2 ने 53 उपभोक्ताओं से 44.52 लाख रुपये वसूले, जबकि क्लस्टर टीम-1 ने 19 उपभोक्ताओं से 33.35 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई।

सनसिटी में पानी के कनेक्शन काटे
सनसिटी क्षेत्र में लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। बार-बार सूचना देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बकाया वसूली के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
निगमायुक्त ने की भुगतान की अपील
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित पानी के बिलों का जल्द भुगतान करें। उन्होंने कहा कि बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी
