चंडीगढ़। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल के चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी
