चंडीगढ़। हरियाणा सरकार 17 सितंबर को प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के गरीब एवं लाभार्थी परिवारों को बूथ स्तर पर दो-दो दीये वितरित किए जाएंगे।
इसको लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
39.76 लाख राशन कार्ड, 79.52 लाख दीयों की होगी खरीद
प्रदेश में वर्तमान में करीब 39.76 लाख राशन कार्ड हैं। प्रत्येक लाभार्थी परिवार को दो दीये दिए जाने हैं। ऐसे में सरकार की ओर से कुल 79.52 लाख दीयों की खरीद की जाएगी।
जानकारी के अनुसार दीयों की खरीद एक रुपये प्रति दीया की दर से की जाएगी। यानी इस वितरण के लिए करीब 79.52 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।
सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी करेंगे खरीद
निर्देशों के मुताबिक सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अपने-अपने स्तर पर दीयों की खरीद सुनिश्चित करेंगे। खरीद के बाद इन दीयों को राशन डिपो होल्डरों के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
इसके बाद राशन डिपो होल्डरों के जरिए पात्र एवं लाभार्थी परिवारों को दो-दो दीये वितरित किए जाएंगे, ताकि अभियान का लाभ सीधे परिवारों तक पहुंच सके।
वितरण के बाद देना होगा संयुक्त प्रमाण पत्र
दीयों का वितरण पूरा होने के बाद संबंधित जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मुख्यालय को संयुक्त प्रमाण पत्र भेजेंगे। इसके बाद ही दीयों की खरीद और वितरण से संबंधित बजट के भुगतान की अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

सरकार का क्या है उद्देश्य?
सरकार की ओर से इस पहल को सेवा, सामाजिक जुड़ाव और लाभार्थी परिवारों तक पहुंच बनाने के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए सरकार प्रदेशभर में एक साथ लाभार्थी परिवारों को जोड़ने की तैयारी में है।
17 सितंबर को होने वाले इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर दीयों का वितरण किया जाएगा, जिससे प्रदेश के करीब 39.76 लाख लाभार्थी परिवार सीधे तौर पर जुड़ेंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?
0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी