HARYANA

नूंह के ग्वारका गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान खूनी संघर्ष लाठी-डंडे चले

नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के गांव ग्वारका में शनिवार दोपहर जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच...

2 मिनट HINDI AUDIO

खबर के मुख्य बिंदु (Quick Highlights)

  • नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के गांव ग्वारका में शनिवार दोपहर जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।
  • कहासुनी के बाद मामला बढ़ा तो दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।
  • घटना में महिला समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
LoyalLoop Advertisement

नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के गांव ग्वारका में शनिवार दोपहर जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ा तो दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में महिला समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बोलेरो और पिकअप वाहन लोगों की ओर तेजी से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप की चपेट में आने से एक महिला घायल हुई है। दूसरे पक्ष के भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

LoyalLoop Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक, विवाद पूर्व सरपंचों से जुड़े दो पक्षों के बीच हुआ। जमीन की पैमाइश के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसके बाद महिला और पुरुष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

डीएसपी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों की राय

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी

LoyalLoop Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *