HARYANA

ऑनलाइन गेमिंग की लत: एक और घर उजड़ गया

हरियाणा की औद्योगिक नगरी पानीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत के...

2 मिनट HINDI AUDIO

खबर के मुख्य बिंदु (Quick Highlights)

  • हरियाणा की औद्योगिक नगरी पानीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
  • मामला थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के विकास नगर का है।
  • मृतक की पहचान अक्षय कुमार, पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव कुडलान का निवासी था और वर्तमान में किराए के मकान में पत्नी व छोटे बच्चे के साथ रह रहा था।
LoyalLoop Advertisement

हरियाणा की औद्योगिक नगरी पानीपत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के विकास नगर का है। मृतक की पहचान अक्षय कुमार, पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव कुडलान का निवासी था और वर्तमान में किराए के मकान में पत्नी व छोटे बच्चे के साथ रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, अक्षय को मोबाइल पर एवीएटर गेम खेलने की आदत लग गई थी। शुरुआत में कुछ जीत मिलने के बाद उसने बड़े दांव लगाने शुरू कर दिए। लगातार हार से नुकसान बढ़ा और उसकी भरपाई के लिए उसने कई जगहों से कर्ज ले लिया। कर्ज का दबाव, आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह मानसिक तनाव में आ गया।

LoyalLoop Advertisement

गुरुवार को युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी द्वारा दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांकने पर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

पाठकों की राय

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी

LoyalLoop Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *