1 नवंबर को कांग्रेस की वोट बचाओ देश बचाओ रैली की तैयारियो को लेकर बोले जींद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर व्यापारीयो के द्वारा लिखे गए पत्र को बताया की व्यापारी नही RSS के लोग है
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात मुलाकात के दौरान दोनों प्रदेशों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा कैबिनेट मंत्री राव नरबीर भी साथ में रहे उपस्थित
जींद। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने 5 और 6 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के चलते हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। कर्मचारियों ने रोडवेज के निजीकरण को रोकने और प्राइवेट बसों को शामिल न करने समेत कई मांगें उठाई हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि हरियाणा रोडवेज के निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और विभाग में निजी बसों को शामिल न किया जाए। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति करने और पिछले 10 वर्षों से बकाया बोनस जारी करने की मांग भी की गई है। जनता से समर्थन की अपील हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने आमजन से भी इस लड़ाई में साथ देने की अपील की है। कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज के निजीकरण को रोकने के लिए जनता को भी आगे आना चाहिए और सरकारी परिवहन व्यवस्था को बचाने की इस मुहिम में सहयोग करना चाहिए। 5 और 6 नवंबर को होने वाली इस हड़ताल का आम यात्रियों पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले बसों के संचालन की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति इस तरह के बयान देती है, उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अराजकता फैलाकर देश में फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है।
जींद में कांग्रेस की बैठक: नीतू वर्मा ने उठाई मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, SIR रद्द करने और 13 करोड़ वोट बहाल करने की मांग जींद में 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में AICC ऑब्जर्वर नीतू वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया रद्द करने और 13 करोड़ वोट बहाल करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आगामी रैली को लेकर रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।
जींद में DSL अकैडमी मामले में पुलिस की कार्रवाई, संचालक दीपक कुमार को जांच में किया शामिल जींद: शहर की DSL अकैडमी से जुड़े मामले में रोहतक रोड चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकैडमी के संचालक दीपक कुमार (दीपक लाठर) को जांच में शामिल किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ एवं जांच प्रक्रिया के बाद उन्हें पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए अदालत में चालान पेश किया जाएगा। रोहतक रोड चौकी इंचार्ज एएसआई अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम के सेक्टर-12 राजीव नगर निवासी आराधना देवी ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 375/26 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया था। एएसआई अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान DSL अकैडमी के संचालक दीपक कुमार को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अदालत में चालान पेश करेगी। बाइट: एएसआई अमित कुमार, चौकी इंचार्ज, रोहतक रोड, जींद।