चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें बिट्टू ने वड़िंग के पद से हटने को राहुल गांधी की ‘यूज एंड थ्रो’ नीति से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी।
रवनीत बिट्टू के बयान का जवाब देते हुए राजा वड़िंग ने खुद को मौकापरस्त नहीं बल्कि वफादार बताया। उन्होंने कहा कि पद बदलने से कांग्रेस के साथ उनका संबंध नहीं बदलेगा और वह राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। इसी दौरान उन्होंने बिट्टू को जवाब देते हुए कहा, “मुझसे पंगा मत लेना।”

दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने को लेकर टिप्पणी की थी। बिट्टू ने इसे राहुल गांधी की ‘यूज एंड थ्रो’ नीति से जोड़कर निशाना साधा था। अब वड़िंग ने इसी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजा वड़िंग दिल्ली पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर वड़िंग ने कहा था कि फिलहाल उनके पास इस मामले में बताने के लिए कुछ नहीं है और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही वह स्थिति स्पष्ट करेंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद वड़िंग ने कहा कि अब वह प्रदेश अध्यक्ष नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आज राजा नहीं होगा तो कोई और होगा… इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का अधिकार क्षेत्र है।”
पंजाब कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर हलचल
राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस हाईकमान की ओर से अभी नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, विजय इंदर सिंगला समेत कई नामों की चर्चा चल रही है।
वड़िंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में सक्रियता भी बढ़ी है। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दिल्ली में हैं।
वहीं, राजा वड़िंग के सोशल मीडिया प्रोफाइल में उन्हें ‘पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष’ बताया गया है। ऐसे में अब सबकी नजरें राहुल गांधी और राजा वड़िंग की मुलाकात के साथ-साथ कांग्रेस हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा के बाद
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी
