गुरुग्राम। साइबर सिटी में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अधिकारियों से सख्त जवाब-तलब किया। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में गुरुग्राम की सड़कों, जलनिकासी, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और अन्य प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

प्रदूषण के मुद्दे पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी बैठक में सवाल उठाए गए। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के एक क्षेत्रीय अधिकारी (RO) के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उनके निलंबन की संभावना सामने आई है।
प्रदूषण नियंत्रण पर अधिकारियों से जवाब-तलब
गुरुग्राम में प्रदूषण की स्थिति को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सख्त तेवर और अधिकारी से जुड़ी कार्रवाई की चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में विकास कार्यों के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिम्मेदार विभागों की स्थिति और उनकी कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।
बैठक के बाद CM सैनी देंगे जानकारी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक जारी है। बैठक के बाद CM सैनी गुरुग्राम में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने को लेकर सरकार की कार्ययोजना की जानकारी दे सकते हैं।
इसके बाद यह भी स्पष्ट होगा कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से क्या फैसले लिए जाते हैं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी
