भिवानी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भिवानी ACB इंस्पेक्टर जगजीत सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जगजीत सिंह ने पिछले एक साल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 रेड कीं और कई रिश्वतखोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
जगजीत सिंह ने वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद से अपने करियर की शुरुआत की थी। लंबे पुलिस सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में भिवानी ACB में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
जनसंवाद पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसंवाद पोर्टल पर प्रदेश की जनता की ओर से भेजी गई मांगों और शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में सभी प्रशासनिक सचिव भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा रखी गई जनसमस्याओं और सार्वजनिक हित से जुड़ी मांगों पर अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई करें।
सीएम सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता के काम में किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने और लोगों को समय पर राहत पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी
