नई दिल्ली: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की। दोनों राज्यपालों की गृह मंत्री के साथ हुई बैठकों में अपने-अपने राज्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
गुलाब चंद कटारिया ने की अमित शाह से मुलाकात
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की गई।
हालांकि, मुलाकात के दौरान पंजाब से जुड़े किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
हरियाणा के राज्यपाल भी गृह मंत्री से मिले

वहीं, हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने भी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर इस बैठक की जानकारी दी।
दोनों नेताओं के बीच हरियाणा से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।
दोनों राज्यों के लिहाज से अहम मानी जा रही मुलाकात
पंजाब और हरियाणा दोनों ही केंद्र सरकार के साथ कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और अंतरराज्यीय विषयों को लेकर जुड़े हुए हैं। ऐसे में दोनों राज्यपालों की गृह मंत्री के साथ अलग-अलग हुई मुलाकातों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल, बैठकों को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी
