POLITICS

चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की 42 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, वेस्ट यूपी की 10 सीटें भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी ने 42 विधानसभा सीटों के लिए अपनी...

चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की 42 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, वेस्ट यूपी की 10 सीटें भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट
4 मिनट HINDI AUDIO

खबर के मुख्य बिंदु (Quick Highlights)

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी ने 42 विधानसभा सीटों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है।
  • सूची में 20 अनुसूचित जाति, 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।
  • इसके साथ ही पार्टी अब तक यूपी की 87 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
LoyalLoop Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी ने 42 विधानसभा सीटों के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 20 अनुसूचित जाति, 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी अब तक यूपी की 87 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

पार्टी ने यह सूची अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जारी की है। पार्टी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश और प्रदेश कमेटी की संस्तुति के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इससे पहले 31 जुलाई को 45 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहली सूची जारी की गई थी।

LoyalLoop Advertisement

आजाद समाज पार्टी की व्यवस्था के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के लिए जिसे प्रभारी नियुक्त किया जाता है, वही पार्टी का प्रत्याशी माना जाता है। यह व्यवस्था बसपा की तर्ज पर बताई गई है।

किस सीट से किसे बनाया प्रत्याशी?

  • मुजफ्फरनगर, मीरपुर: रविंद्र भाटी
  • संभल, चंदौसी: रमेश गंधर्व
  • रामपुर, स्वार: इरफान अल्वी
  • अमरोहा, हसनपुर: चौधरी शाहनवाज
  • बुलंदशहर, सिकंदराबाद: ललित भाटी
  • अलीगढ़ शहर: फरीद अल्वी प्रधान
  • एटा, मरहरा: चंद्र प्रकाश
  • एटा, जलेसर: प्रवेंद्र कुमार
  • बरेली, मीरगंज: डॉ. जावेद
  • बरेली, भोजीपुरा: खुर्शीद में
  • लखीमपुर खीरी, धौरहरा: सुरेश चंद्र लोधी
  • सीतापुर, सिंधौली: बाल गोविंद राजवंशी
  • हरदोई, सांडी: जय प्रकाश
  • उन्नाव, बांगरमऊ: मुसब्बिर खान
  • उन्नाव, सफीपुर: राज कुमार गौतम
  • उन्नाव, मोहान: मनोज कुमार
  • रायबरेली, सरेनी: केशवलाल रावत
  • अमेठी, जगदीशपुर: सुनील राज
  • अमेठी, गौरीगंज: दिनेश साहू
  • सुल्तानपुर सदर: अनीस अहमद खां
  • फर्रुखाबाद, कायमगंज: रविंद्र पाल सिंह
  • औरैया: विजय जे. गौतम
  • कानपुर देहात, सिकंदरा: रविंद्र पाल फौजी
  • कानपुर नगर, घाटमपुर: अर्पित आजाद
  • झांसी, गरौठा: पीतांबर पटेल
  • बांदा, नरैनी: सुनील कुमार वर्मा
  • प्रयागराज, फूलपुर: शाहिद अख्तर खान
  • प्रयागराज, करछना: चंदन पासी
  • प्रयागराज, कोरांव: दिनेश चौधरी
  • बाराबंकी सदर: कपिल वर्मा पटेल
  • बाराबंकी, हैदरगढ़: रामहेत रावत
  • अयोध्या, गोसाईगंज: मनोज कुमार यादव
  • अंबेडकरनगर, अकबरपुर: महेंद्र राजभर
  • बहराइच, बलहा: जेपी राव
  • बलरामपुर: लालजी लहरी
  • गोंडा सदर: मोबीन अहमद
  • गोंडा, गौरा: सुरेश यादव
  • सिद्धार्थनगर, इटवा: कालीचरण यादव
  • मऊ, मुहम्मदाबाद: प्रेमचंद्र राम
  • चंदौली, चकिया: सिद्धार्थ प्राण बाहू
  • वाराणसी, शिवपुर: मनोज कुमार यादव
  • सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज: राहुल कुमार

इस दूसरी सूची के साथ पार्टी ने यूपी में अपनी चुनावी तैयारियों के तहत अब तक 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम घोषित किए हैं।

पाठकों की राय

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

0 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी

LoyalLoop Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *