निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री न्यूट्रिशन किट योजना, ₹2285 की पोषण किट मिलेगी साल में दो बार
चंडीगढ़: निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक न्यूट्रिशन किट योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ₹2285 की पोषण किट उपलब्ध करवाई जाएगी।

योजना के अनुसार पात्र श्रमिकों को साल में दो बार न्यूट्रिशन किट दी जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को अलग-अलग अवधि में आवेदन करना होगा। पहला आवेदन जनवरी से जून और दूसरा आवेदन जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए किया जा सकेगा।
बोर्ड के अनुसार लाभार्थियों को e-Rupee या CBDC आधारित डिजिटल वाउचर दिए जाएंगे, जिनके माध्यम से निर्धारित आउटलेट्स से पोषण किट प्राप्त की जा सकेगी। यह प्रक्रिया पारदर्शी और लीकेज-मुक्त रखने का दावा किया गया है।
निर्माण श्रमिकों में कुपोषण और पोषक तत्वों की कमी को दूर करना
श्रमिकों की शारीरिक क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना
कमजोरी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना
डिजिटल वाउचर के माध्यम से पारदर्शी लाभ वितरण सुनिश्चित करना

आवेदक हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक हो
बोर्ड का सक्रिय सदस्य होना आवश्यक
निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करना होगा
बोर्ड द्वारा तय अन्य शर्तों का पालन करना अनिवार्य
इसके अलावा बोर्ड की अन्य योजनाओं में मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना, मातृत्व लाभ, पितृत्व लाभ, टूल किट योजना, सिलाई मशीन योजना और साइकिल योजना भी शामिल हैं, जिनका लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को दिया जा रहा है।
