हरियाणा और देश-विदेश की त्वरित खबरें, ब्रेकिंग अपडेट्स व वीडियो रील्स
हरियाणा
हरियाणा के करनाल जिले में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई...
हरियाणा के करनाल जिले में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 19 वर्षीय ...
हरियाणा के करनाल जिले में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 19 वर्षीय सचिन नरवाल पर करीब आठ युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में सचिन के पेट, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से करीब छह वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल सचिन को पहले जिला नागरिक अस्पताल करनाल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, सचिन अभी पढ़ाई कर रहा है।
वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल हमले के पीछे पुरानी रंजिश या किसी विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वास्तविक कारण और आरोपियों की भूमिका घायल के बयान तथा जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
हरियाणा
नए साल से इनेलो चलाएगी मेंबरशिप अभियान जोड़े जाएगे नए कार्यकता - अभय चौटाला
नए साल से इनेलो चलाएगी मेंबरशिप अभियान जोड़े जाएगे नए कार्यकता - अभय चौटाला
गुरुग्राम में पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 सितंबर से...
गुरुग्राम में पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच निगम की क्लस्टर टीम-1 और टीम-2 ने 72 बकायेदारों से कुल 77.87 लाख रुपये की वसूली की है। वहीं, सनसिटी क्षेत्र में लंबे समय से बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
नगर निगम के अनुसार, क्लस्टर टीम-2 ने 53 उपभोक्ताओं से 44.52 लाख रुपये वसूले, जबकि क्लस्टर टीम-1 ने 19 उपभोक्ताओं से 33.35 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई।
सनसिटी में पानी के कनेक्शन काटे
सनसिटी क्षेत्र में लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। बार-बार सूचना देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बकाया वसूली के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
निगमायुक्त ने की भुगतान की अपील
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित पानी के बिलों का जल्द भुगतान करें। उन्होंने कहा कि बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यमुनानगर में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल संदिग्ध पनीर से भर...
यमुनानगर में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल संदिग्ध पनीर से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे आजाद नगर के नजदीक दशमेश कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई। पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जबकि पूरी खेप को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पनीर की यह खेप कैथल जिले के कलायत से यमुनानगर लाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक सोनू कुमार को हिरासत में लिया है। चालक के अनुसार, वह 500 रुपये दिहाड़ी पर पनीर लेकर आया था और उसे इसकी गुणवत्ता संदिग्ध होने की जानकारी नहीं थी।
200 से 250 रुपये किलो के भाव से होती थी सप्लाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पनीर कम कीमत पर खरीदकर बाजार में करीब 200 से 250 रुपये प्रति किलो के भाव से सप्लाई किया जाता था। हालांकि, पनीर मिलावटी था या उसकी गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी, इसकी पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग को पिछले कई दिनों से दशमेश कॉलोनी में भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर पहुंचने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विभाग ने जानकारी जुटाई और पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की।
सप्लाई सेंटर के संचालक की तलाश
जिस केंद्र से पनीर की सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है, वह दीपक कुमार के नाम पर बताया जा रहा है। कार्रवाई के समय दीपक मौके पर नहीं मिला। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।
जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पनीर कहां तैयार किया जाता था और यमुनानगर में किन दुकानों या कारोबारियों तक इसकी सप्लाई होती थी। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि सप्लाई केवल एक केंद्र तक सीमित थी या शहर के अन्य बाजारों में भी पनीर पहुंचाया जा रहा था।
गांधीनगर में भी बरामद हुआ था पनीर
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह के मुताबिक, पिछले सप्ताह गांधीनगर क्षेत्र के एक मकान से भी भारी मात्रा में पनीर बरामद किया गया था। उस कार्रवाई के बाद से विभाग संदिग्ध पनीर की सप्लाई पर नजर रख रहा था। हालांकि, दोनों मामलों के बीच सीधे संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर मिलने से उसकी गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।
विशेष विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
5s
HBNरील्स & शॉर्ट्स
अभिनेता जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला बिच पब्लिक के हुई फायरिंग