रात में छापा, माइनिंग माफिया में मचा हड़कंप
हरियाणा के यमुनानगर जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू कर दी है। इसी कड़ी में बल्लेवाला जोन में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अवैध खनन में जुटे माइनिंग माफिया पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मार दिया।

यह कार्रवाई छछरौली के एसडीएम और प्रतापनगर के तहसीलदार के नेतृत्व में की गई। रात के अंधेरे में खनन और ओवरलोडिंग की शिकायतों के बाद गठित इस टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन गतिविधियों की जांच की। छापेमारी से खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई और कई वाहन मौके से फरार होने की कोशिश करते नजर आए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- जींद में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की नई शुरुआत, 51 गाड़ियां करेंगी हर घर से कचरा एकत्र
- जींद का स्टार्टअप LoyalLoop.in: क्या छोटे दुकानदारों के लिए बदल सकता है कारोबार की तस्वीर?
- विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जींद बना भाजपा की राजनीति का नया लॉन्च पैड, विकास के जरिए हरियाणा को मिला बड़ा संदेश
- प्रधानमंत्री मोदी के जींद दौरे से पहले जिला प्रशासन की अग्निपरीक्षा, जलभराव और ट्रैफिक सबसे बड़ी चुनौती
- जींद रानी तालाब सौंदर्यीकरण: लाखों के दावों के बीच जमीनी हकीकत पर उठे सवाल
