HARYANALATEST NEWS

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: आज आवेदन की अंतिम तिथि, 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भरे फॉर्म

चंडीगढ़ | 31 जनवरी 2026
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया में अब तक 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं

रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं आवेदन

HSSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन या सुधार का मौका नहीं मिलेगा।

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह का बयान

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि युवा अपनी तैयारी जारी रखें और पूरी मेहनत, अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार कराई जा रही है।

CET आवेदन 2 फरवरी से शुरू

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जानकारी दी है कि ग्रुप-C और ग्रुप-D भर्तियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है।
CET के लिए 2 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

परीक्षा तिथियां घोषित

  • CET प्रारंभिक परीक्षा: 26 अप्रैल 2026
  • CET मुख्य परीक्षा: 27 से 29 जून 2026

5500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

HSSC के माध्यम से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सहित विभिन्न विभागों में 5500 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *