रात में छापा, माइनिंग माफिया में मचा हड़कंप
हरियाणा के यमुनानगर जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू कर दी है। इसी कड़ी में बल्लेवाला जोन में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अवैध खनन में जुटे माइनिंग माफिया पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मार दिया।

यह कार्रवाई छछरौली के एसडीएम और प्रतापनगर के तहसीलदार के नेतृत्व में की गई। रात के अंधेरे में खनन और ओवरलोडिंग की शिकायतों के बाद गठित इस टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन गतिविधियों की जांच की। छापेमारी से खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई और कई वाहन मौके से फरार होने की कोशिश करते नजर आए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में बड़ा फैसला: हाईकोर्ट से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
- मां के दुलार की तलाश में मासूम बंदर, खिलौने में ढूंढ रहा अपनापन
- मनमानी गिरफ्तारियों पर सख्त हाई कोर्ट — हरियाणा के CM, DGP समेत शीर्ष अधिकारियों को अवमानना नोटिस
- 249 लोग बने रातों-रात करोड़पति एक्सचेंज से गलती से भेजे गए ₹150000000000 के बिटकॉइन
- जींद डिपो ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाई, वाया 152-डी चंडीगढ़ के लिए एक और बस शुरू
