CRIMELATEST NEWS

यमुनापार दहशत में—15 दिन, 15 हत्याएँ!

दिल्ली के यमुनापार इलाके में साल 2026 की शुरुआत बेहद डरा देने वाली साबित हो रही है। सिर्फ पहले 27 दिनों में 15 हत्याएँ दर्ज की गई हैं। हैरानी की बात यह है कि ये हत्याएँ घरों में नहीं, बल्कि सड़क पर, सार्वजनिक स्थलों पर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हो रही हैं—जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त न के बराबर, वरिष्ठ अधिकारी दफ्तरों तक सीमित और बदमाश पूरी तरह बेखौफ नजर आ रहे हैं। कई मामलों में अपराधी लूट का विरोध करने पर हत्या कर रहे हैं।

उत्तर-पूर्वी जिले में हालात सबसे अधिक खराब बताए जा रहे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और यहाँ तक कि नाबालिग भी बदमाशों का निशाना बन रहे हैं। न्यू सीलमपुर में दिनदहाड़े लूट के दौरान बुजुर्ग की हत्या हो या श्रीराम कॉलोनी में 14 वर्षीय बच्चे को रोहिंग्या कहकर चिढ़ाने के विवाद में मौत के घाट उतार देना—दोनों घटनाएँ सड़क पर हुईं।

पुलिस ने दावा किया है कि दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और गश्त बढ़ाई गई है, लेकिन लगातार हो रही हत्याएँ लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।


क्रोनोलॉजी: यमुनापार में जनवरी 2025–26 की हत्याएँ

  • 31 जनवरी 2025: शास्त्री पार्क — घोषित बदमाश वसीम की चाकू से हत्या
  • 5 जनवरी 2026: मानसरोवर पार्क — लूटपाट में बुजुर्ग दंपती की हत्या
  • 6 जनवरी 2026: वेलकम — पार्क में बैठे युवक की चाकू से हत्या
  • 7 जनवरी 2026: लक्ष्मी नगर — युवक ने माँ, भाई, बहन की गला घोंटकर हत्या
  • 8 जनवरी 2026: मयूर विहार — छात्र की पीट-पीटकर हत्या
  • 14 जनवरी 2026: कल्याणपुरी — घोषित बदमाश की चाकू से हत्या
  • 17 जनवरी 2026: गीता कॉलोनी — डंडों से वार कर युवक की हत्या
  • 22 जनवरी 2026: प्रीत विहार — चाकू से युवक की हत्या
  • 23 जनवरी 2026: वेलकम — कैफे में गोली मारकर युवक की हत्या
  • 24 जनवरी 2026: शास्त्री पार्क — गोलियों से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
  • 27 जनवरी 2026: सीलमपुर — गोली मारकर जींस कारोबारी की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *