आसाराम आश्रम का अवैध हिस्सा ढहेगा—हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश!”
गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाते हुए मोटेरा में साबरमती नदी किनारे स्थित आसाराम आश्रम की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। अदालत के आदेश के बाद अब आश्रम का करीब 15,000 वर्गमीटर अवैध हिस्सा ढहाया जाएगा।
सरकारी वकील जी.एच. विर्क ने अदालत को बताया कि—
- यह कार्रवाई अचानक नहीं है
- आश्रम को नोटिस दिया गया था
- पूरी सुनवाई का अवसर दिया गया
- दशकों पहले यह जमीन सिर्फ सीमित धार्मिक उपयोग के लिए आवंटित हुई थी

लेकिन निरीक्षण में सामने आया कि आश्रम ने आवंटित 33,000 वर्गमीटर जमीन से आगे बढ़कर तालाब की भूमि और साबरमती किनारे तक अवैध निर्माण कर लिया, जिसमें कमरे, भवन और अन्य संरचनाएँ शामिल हैं।
हाईकोर्ट के फैसले से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद में सरदार पटेल खेल परिसर एवं नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के पास बनने वाले खेल बुनियादी ढांचे का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार और AMC पहले से ही इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय खेल हब के रूप में विकसित करने की तैयारी में जुटी है।

अब प्रशासन जल्द ही बुलडोज़र चलाकर अवैध हिस्सों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
